फर्जी कॉल और ठगी से रहे सावधान सावधान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 30, 2026
- 6 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया यह बात संज्ञान में आई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति SCRB से FIR का PDF निकालकर पीड़िता/संबंधित पक्ष से संपर्क कर रहा है तथा पुलिस/थाना के नाम पर पैसे की मांग कर रहा है।
इस संबंध में आमजन से अपील है कि ऐसे किसी भी फर्जी कॉल, मैसेज या व्यक्ति के झांसे में न आएं। पुलिस/थाना द्वारा किसी भी कांड में फोन कर पैसे की मांग नहीं की जाती है। यदि कोई व्यक्ति थाना, पुलिस पदाधिकारी या किसी सरकारी कार्यालय का नाम लेकर पैसे की मांग करता है, तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाना को दें।
सभी लोगों से अनुरोध है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को पैसे न दें और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। ऐसे फर्जी कॉल के कारण कोई पीड़ित ठगी का शिकार न हो तथा थाना/पुलिस की छवि को भी गलत तरीके से प्रभावित न किया जा सके, इसके लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।


रिपोर्टर