कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बैंक व डाकघर का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- May 01, 2026
- 132 views
राजगढ़ । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने गुरुवार को राजमहल स्थित भारतीय स्टेट बैंक एवं पोस्ट ऑफिस का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैंक में स्थापित सुरक्षा उपकरणों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बैंक अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली, पुलिस से त्वरित संपर्क व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं उनकी मॉनिटरिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलुओं की जांच की। अधिकारियों ने बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड से भी सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बैंक के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से परीक्षण किया तथा सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पोस्ट ऑफिस में भी सुरक्षा एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति राजोरिया एवं थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ श्रीमती मंजू मकानिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर