तलेन में निकली महिला जन आक्रोश रैली
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- May 01, 2026
- 80 views
तलेन । नरसिंहगढ़ विधानसभा के नगर तलेन में जन आक्रोश महिला पदयात्रा में सभी मातृशक्ति ने पदयात्रा कर कांग्रेस सहित सभी विपक्ष दलों की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया, तलेन नगर स्थित बंग्ला शाला परिसर मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया, उसके पश्चात नारी शक्ति अधिनियम कार्यक्रम एवं इस अभियान की जिले की प्रभारी नीलम जी सक्सेना ने तलेन नगर से आयी हुई बहनो मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए सरकार के द्वारा लाये बिल के विषय मे विस्तृत जानकारी दी, नीलम जी सक्सेना ने बताया की भाजपा सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश की आधी आबादी नारी शक्ति को राजनैतिक रूप से भी मजबूत बनाने के लिए बिल बनाकर लाये थे जिसे विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता के कारण वो बिल पास नहीं हो सका, विपक्ष द्वारा महिला कल्याण के लिए लाये इस बिल का विरोध किया गया जिससे नारी शक्ति अपने अधिकारों से वंक्षित रह गयी,इसके पहले तलेन भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह जी रुहेला ने इस कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया की आज नारी शक्ति को भाजपा सरकार द्वारा आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाए कार्यरत है, लाड़ली बहना इसका अनुपम उदाहरण है,इस कार्यक्रम मे इस अभियान की जिला संयोजक संयोजक(मुख्य वक्ता)श्री मति नीलम सक्सेना,मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह रुहेला,श्री मति अनीता वंशकार पार्षद वार्ड 14,तलेन नगर परिषद अध्यक्ष श्री नारायण सिंह यादव, श्री मानसिंह यादव फौजीसरकार , श्री मति सरिता जी सहगल , मंडल महामंत्री अजबसिंह वंशकार,श्री कैलाश यादव, श्री चंद्र सिंह यादव उस्ताद उपाध्यक्ष श्री विनोद जी,श्री सुरेश जी पालीवाल, महेश जी यादव,महेश जी भतकरिये श्री लक्ष्मीनारायण यादव, ब्रह्मकुमारी दीदियों एवं सभी नेता कार्यकर्ता मातृशक्ति उपस्थित रही, इस कार्यक्रम का सफल संचालन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम की सूत्रधार श्री मति सरिता जी सहगल द्वारा किया गया.


रिपोर्टर