सडक हादसे में दो की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 02, 2026
- 4 views
रोहतास ।जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना नटवार थाना क्षेत्र की है, जहां महरोड़ गांव के समीप दिनारा-बिक्रमगंज पथ पर गिट्टी लदा हाइवा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में हाइवा के परखच्चे उड़ गये और ड्राइवर विजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना बघैला थाना क्षेत्र की है, जहां नोखा-राजपुर रोड पर घोरडीही के समीप अनियंत्रित पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बिजली विभाग के एक लाइनमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी राजू कुमार सिंह के रूप में हुई है।


रिपोर्टर