आंगनबाड़ी केंद्र तलेन पर मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- May 02, 2026
- 5 views
तलेन । शनिवार को नगर तलेन में आंगनबाड़ी केंद्र पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया । नगर के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सेक्टर स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का सामूहिक रूप से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाडली लक्ष्मी बालिकाओं का स्वागत सम्मान पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती सावित्रीबाई यादव के द्वारा किया गया। वहीं महिला व बालिकाओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया की 21साल पूर्ण होने पर तथा 12वी की परीक्षा में सम्मिलित होने वाली बालिकाओं को ₹100000 एक लाख रुपए दिए जाएंगे।इस मौके पर किशोरी बालिकाएं, महिलाएं ,व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं ,सहायिकाएं मौजूद रही।


रिपोर्टर