25.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार।


संवाददाता पारस नाथ दुबे। 


डेहरी। रोहतास। सहायक उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार के साथ सहायक उप निरीक्षक जे.पी. चतुर्वेदी, आरक्षी सर्वोदय पासवान एवं आरक्षी उमेश कुमार सिंह सभी डेहरी ऑन सोन स्टेशन में गस्त एवं चेकिंग करते हुए सभी गाड़ियों को सुरक्षित पास करवा रहे थे उसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 04/05 के पूर्वी छोड़ स्थित नाम पट्टिका के पास वाटर बूथ के बगल में एक व्यक्ति ऋषि कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता नागेंद्र शर्मा, निवासी रफीगंज राजा बीघा, थाना – रफीगंज, जिला औरंगाबाद (बिहार) को दो अदद ट्रॉली बैग में कुल 25.5 लीटर जिसका अनुमानित कीमत 19785/ – रुपए का अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह सभी शराब चंडीगढ़ से लेकर आ रहे हैं जिसे यहां ऊंचे दामों पर बेचते हैं बाद मौके की सभी आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु जप्त अंग्रेजी शराब के साथ राजकीय रेल थाना अध्यक्ष डेहरी ऑन सोन को सुपूर्द किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट