आठवीं बार मंत्री बनने पर श्रवण कुमार को दी गई बधाई


श्री भगवान सिंह, निशांत कुमार, अशोक चौधरी, दीपक प्रकाश को भी बधाई 


संवाददाता पारसनाथ दुबे 


डेहरी रोहतास।बिहार सरकार में वरिष्ठ जदयू नेता श्रवण कुमार के आठवीं बार मंत्री पद की शपथ लेने पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शाहाबाद के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक, जदयू नेता डॉ. निर्मल कुशवाहा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा से प्रभावित होकर राजनीति में आए श्रवण कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं और लगातार जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

डॉ. कुशवाहा ने कहा कि आठवीं बार विधायक चुने जाने वाले कद्दावर नेता श्रवण कुमार ने सम्राट कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेकर एक बार फिर अपनी लोकप्रियता साबित की है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार देश स्तर पर नई पहचान बनाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार का अपने गांव एवं विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जुड़ाव कभी कम नहीं हुआ। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना तथा उनके दरवाजे तक पहुंचकर समस्याओं को सुनना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहा है। यही कारण है कि पिछले 30 वर्षों से नालंदा विधानसभा क्षेत्र में कोई भी प्रतिनिधि उनके सामने टिक नहीं पाया।

श्रवण कुमार के मंत्री बनने पर रोहतास जिला महासचिव महाराणा प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू पटेल, धर्मेंद्र कुशवाहा, पत्रकार मदन कुमार, मुमताज अंसारी, अमित कुमार पटेल, सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। डॉ निर्मल कुशवाहा और जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने श्री भगवान सिंह, निशांत कुमार, अशोक चौधरी, तथा दीपक प्रकाश को सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट