कैमूर सीरियल मर्डर मिस्ट्री, चार कटी हुई सिरों से हड़कंप मामले में प्रशासन की हाथ लगभग दुर्दांत अपराधियों तक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 16, 2026
- 24 views
अकोढ़ी नदी के समीप कटा हुआ दो सर बरामद,अन्य दो का नदी में गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी
सूत्रों की मानें तो भाइयों द्वारा ही भाई के समस्त परिवार का की गई निर्मम हत्या
ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले के रामगढ़ में चार सर कटी लाशों की पहचान और उद्भेदन कैमूर पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी जिसमें अब शवों की पहचान हो चुकी है,अकोढ़ी के समीप नदी किनारे एक महिला और पुरुष का कटा हुआ सर बरामद हुआ है जबकि दो बच्चों के कटे हुए सर का गोताखोरों द्वारा अभी भी नदी में खोजबीन जारी है। मृतक के घर पर मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार थानाध्यक्ष आलोक कुमार,रामगढ़ थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ रही मृतक की पहचान रामगढ़ के डहरक निवासी कृष्णा मुरारी,उनकी पत्नी और दो बच्चे के रूप में हुई है हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
मृतक के घर का ताला खोलकर पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुट गई है जिस घर में मृतक और उसके परिवार को काटकर निर्मम हत्या की गई,इस दौरान एक आरोपी जो मृतक का भाई बताया जा रहा है उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है,पुलिस सूत्रों की माने तो तीन से चार लोग मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। वही सूत्रों की मानें तो भाइयों द्वारा ही भाई के समस्त परिवार कि, की गई हत्या।
मोहनियां एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने शनिवार दोपहर कहा कि दो कटा हुआ सर बरामद हुआ है,मृतक कृष्णा मुरारी और उनका परिवार है अभी भी कई बिंदुओं पर जांच जारी है।


रिपोर्टर