अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 17, 2026
- 24 views
रोहतास ।जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। काराकाट थाना और कच्छवाँ थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


रिपोर्टर