पहाड़ों में हो रहा विस्फोट !


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम के करवंदिया प्रतिबंधित क्षेत्र में एक बार फिर खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं। पहाड़ों में विस्फोट कर पत्थर तोड़े जा रहे हैं, जिससे इलाके में हलचल मच गई है।


गौरतलब है कि इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा चल रही थी। इसी बीच, प्रशासन की सख्ती से बेखौफ माफियाओं ने दोबारा यहां रुख कर लिया है।


बताया जाता है कि वर्ष 2012 तक करवंदिया खनन माफियाओं का गढ़ रहा है। बाद में प्रशासनिक कार्रवाई और कड़ी चौकसी के बाद यहां खनन बंद करा दिया गया था।


हाल के दिनों में यह पहाड़ी और खनन से बनी झील सैलानियों को आकर्षित कर रही थी, लेकिन अब फिर से विस्फोट की आवाजें सुनाई देने लगी हैं। इस संबंध में कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट