कैमूर के पुसौली स्टेशन के पास NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 16, 2026
- 128 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:-- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसौली रेलवे स्टेशन के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टोमेटो सॉस लदे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया और उसमें लदा सामान बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कुदरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल निजी वाहन से ट्रामा सेंटर भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। मामले की जांच की जा रही है।


रिपोर्टर