बाल अधिकार, पोक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 16, 2026
- 22 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी रोहतास।पुलिस केंद्र, डेहरी, रोहतास में आयोजक लॉ फाउंडेशन के संयोजन में उद्घाटन मुख्यालय DSP ललन कुमार एवं लॉ फाउंडेशन निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार द्वारा किया गया।
सभी थानों में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी का नाम, पद और मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे - DSP ललन कुमार ने बताया।
पुलिस को बच्चों से जुड़े मामलों में कानूनी, मानवीय और बाल हितैषी दृष्टिकोण के लिए प्रशिक्षित करना। सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अनंत कुमार अस्थाना ने किशोर न्याय बोर्ड, CWC और बाल न्यायालय की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि पुलिस की भूमिका सिर्फ विधिक कार्रवाई नहीं, बल्कि पुनर्वास और संरक्षण भी है।सुनील झा ने बाल न्याय कानूनों की समझ नैतिक जिम्मेदारी है। प्रक्रियात्मक त्रुटियां न्याय को प्रभावित करती हैं।
संतोष उपाध्याय ने बच्चों को जेल से बचाना प्राथमिकता बताया। सुझाव - हर थाने में CWPO का बोर्ड लगे। पोक्सो में 24 घंटे के भीतर Form-B की प्रति CWC को भेजी जाए।डॉ. प्रवीण कुमार पुलिस का नियमित प्रशिक्षण जरूरी, कानून लगातार बदल रहे हैं। सीवीसी ददन पाण्डेय ने कहा कि बच्चों का संरक्षण सामाजिक दायित्व भी है। कठोरता के बजाय संवाद-सहानुभूति किया जाए।प्रतिभागियों ने बाल न्याय प्रणाली मजबूत करने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता संतोष कुमार ने किया।


रिपोर्टर