ऑनलाइन दवा बिक्री व भारी डिस्काउंट के विरोध में दुर्गावती की दवा दुकानें रहीं बंद

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट


दुर्गावती/कैमूर:-- बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को दुर्गावती प्रखंड में दवा दुकानदारों ने एकदिवसीय बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने, नकली दवाओं पर प्रतिबंध लगाने तथा कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन सचिव सुशील चंद्र तिवारी द्वारा किया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के निर्देश पर पूरे दुर्गावती प्रखंड में दवा दुकानों को बंद रखकर विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन एकदिवसीय है, लेकिन आगे संगठन द्वारा जो भी निर्देश दिया जाएगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कुछ नीतियों के कारण उपभोक्ताओं और दवा दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे लेकर यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इमरजेंसी मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्गावती में दो दवा दुकानों को खुला रखा गया, ताकि जरूरतमंदों को दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस मौके पर दवा दुकानदारों में राज किशोर सिंह, रामेश्वर पाल, संजय सिंह, शंकर प्रजापति, अमित कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट