जी.ई.सी शिवहर में स्टार्टअप जागरूकता एवं उद्यमिता विषय पर विशेष सत्र का आयोजन

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर--- गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC), शिवहर के स्टार्टअप सेल द्वारा छात्रों के लिए स्टार्टअप जागरूकता, कानूनी प्रक्रियाओं एवं उद्यमिता विकास विषय पर एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत जिला निबंधन कार्यालय, शिवहर के अधिकारियों के सत्र से हुई, जिसमें छात्रों को व्यवसाय एवं स्टार्टअप से संबंधित कानूनी दस्तावेजों, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तथा आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी दी गई।


इसके बाद जिला उद्योग केंद्र (DIC), शिवहर के महाप्रबंधक (GM) ने छात्रों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) पल्लवी झा का विस्तृत एवं प्रेरणादायक सत्र रहा। उन्होंने स्टार्टअप इन्कॉरपोरेशन एवं लीगल स्ट्रक्चर, स्टार्टअप टैक्सेशन एवं रेगुलेटरी कंप्लायंस तथा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को स्टार्टअप संचालन से जुड़े कानूनी एवं वित्तीय पहलुओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।


यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक एवं प्रेरणादायक साबित हुआ। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट