भगवानपुर पुलिस ने 1045 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 21, 2026
- 17 views
अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर):-- भभुआं अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के निवासी रिंटू प्रसाद गुप्ता के घर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 1045 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रिंटू प्रसाद गुप्ता, उम्र लगभग 35 वर्ष, पिता बिगन साह, ग्राम भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है। बरामद गांजा को पुलिस ने जब्त कर लिया है तथा आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल या सप्लाई किन लोगों तक की जा रही थी। वहीं गिरफ्तार तस्कर को भगंवानपुर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के उपरांत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया भगवानपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।


रिपोर्टर