कुदरा नगर पंचायत के लोगों में आक्रोश, पीपल के पेड़ के पास फेंका गया कचरा, जलाने से पेड़ सूखने की कगार पर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 21, 2026
- 103 views
बस स्टैंड पर पेयजल व्यवस्था ठप, भीषण गर्मी में राहगीर परेशान
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कुदरा/कैमूर:-- जिले के कुदरा नगर पंचायत क्षेत्र में नगर प्रशासन की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मामला कुदरा के पीपल के पेड़ के पास कचरा फेंकने और उसे जलाने से जुड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा लंबे समय से उक्त स्थान पर कचरा डंप किया जा रहा था, जिसके बाद उसमें आग लगा दी गई। आग और धुएं के कारण धार्मिक महत्व रखने वाला पीपल का पेड़ अब सूखने की स्थिति में पहुंच गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पीपल के पेड़ में वर्षों से पूजा-पाठ होता रहा है और आसपास के लोग इसे आस्था का प्रतीक मानते हैं। लेकिन नगर पंचायत की लापरवाही के कारण पेड़ को नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कचरा फेंकने और जलाने से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है तथा पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है।
इधर कुदरा बस स्टैंड के पास पेयजल की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच राहगीरों एवं यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है, लेकिन नगर पंचायत की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है।
राहगीरों ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थल पर पानी की व्यवस्था नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दूर-दराज से आने वाले यात्री पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं


रिपोर्टर