ऑटो-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत


 रोहतास। जिले के नोखा थाना क्षेत्र के सतर बीघा गांव के पास रविवार को अनियंत्रित ऑटो और पिकअप वैन की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बराव गांव निवासी रमासिस सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप वैन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।  

सूचना पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है।  


थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप चालक मौके से फरार है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट