6 माह से नहीं हुई भू-मापी, भूमि स्वामी ने CM से लगाई गुहार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 24, 2026
- 37 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
_डेहरी ऑन सोन, रोहतास।_ अकोढ़ीगोला अंचल में लापरवाही से परेशान मकराईन निवासी संतोष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है।
ग्राम बराढ़ी स्थित खाता 340, प्लॉट 1223 की व्यवसायिक भूमि की मापी के लिए उन्होंने मार्च और मई 2025 में कुल ₹3000 शुल्क जमा किया। आरोप है कि विक्रेता के रिश्तेदार निर्माण में बाधा डाल रहे हैं और अमीन बिना मापी किए गलत प्रतिवेदन दे रहा है।
जमाबंदी-लगान रसीद होने और 25 साल से कब्जा होने के बावजूद 6 माह से मापी नहीं हुई। DM, SDM, CO के जनता दरबार और राजस्व सचिव को आवेदन देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच कर तुरंत सीमांकन कराने और दोषी अमीन पर कार्रवाई की मांग की है।


रिपोर्टर