अपराधियों का तांडव: आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर छिनतई की कोशिश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 29, 2026
- 2 views
रोहतास ।जिले के बड़हरी थाना क्षेत्र स्थित बड़हरी बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बेखौफ बदमाशों ने छिनतई के दौरान आभूषण व्यवसायी धनजी सेठ को गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


रिपोर्टर