थाना बोडा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

राजगढ़ । राजगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित  तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे* के निर्देशन तथा एसडीओपी नरसिंहगढ़ *सुश्री मिनी शुक्ला* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र सिंह राजपूत* के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 28.05.2026* को थाना बोडा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति हांखेड़ी रोड की ओर से अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान *आरोपी हंसराज पिता पप्पू सासी निवासी गुलखेड़ी* एवं एक *बाल अपचारी* को पकड़कर उनके कब्जे से लीमाउंट *बीयर की 04 पेटियां, कुल 48 लीटर अवैध अंग्रेजी बीयर,* जिसकी अनुमानित *कीमत ₹14,400/-* है, जप्त की गई।

इसके अतिरिक्त अवैध शराब के *परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल*, जिसकी अनुमानित *कीमत ₹1,00,000/- है*, भी जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल शिवहरे, प्रधान आरक्षक 681 धनसिंह, आरक्षक 334 दुष्यंत, आरक्षक 641 मुलायम सिंह, आरक्षक 548 मंजीत जाट एवं आरक्षक 14 महेश राजपूत का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट