बोलेरो और ऑटो की टक्कर में चालक समेत पांच घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

बरसठी, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के भान्नौर गांव के पास शुक्रवार को एक बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में ऑटो चालक सहित उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान ऑटो चालक बृजभान (28) पुत्र हीरालाल निवासी जमालपुर थाना रामपुर, मुन्ना (45), खुशबू (12), अंजलि (13) तथा चांदनी (15) के रूप में हुई है। सभी घायलों को सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा अचानक हुआ, जिससे ऑटो सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट