धान अधिप्राप्ति को लेकर डीएम ने समीक्षात्मक बैठक किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 04, 2026
- 4 views
रोहतास।जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। जिलान्तर्गत सभी प्रखण्डों में कुल धान अधिप्राप्ति के विरूद्ध 80 प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को की जा चुकी है। सभी प्रखण्डों के वरीय नोडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि 15 जून 2026 तक शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करवाने हेतु अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि 15 जून 2026 के अनुरूप प्रतिदिन प्रखण्डवार सीएमआर आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारण करेंगे। प्रखण्ड के वरीय नोडल पदाधिकारी तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी इसका अनुश्रवण करेंगे। गनी बैग से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम,रोहतास से समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया। जिला प्रबंधक,राज्य खाद्य निगम के द्वारा सीएमआर संग्रहण हेतु अतिरिक्त गोदाम को अधिसूचित करने का प्रस्ताव दिया गया। जिला प्रबंधक,राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया गया कि विभागीय मानक के अनुरूप गोदाम चयन में संतुष्ट होने के उपरांत ही विभाग को प्रस्ताव भेजेंगे।


रिपोर्टर