टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा डीसीएम ट्रक, चालक घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 04, 2026
- 3 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती/कैमूर:-- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेछा पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे टायर लदा एक डीसीएम ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसीएम ट्रक उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर टायर लेकर जा रहा था। इसी दौरान धनेछा पेट्रोल पंप के पास अचानक वाहन का टायर फट गया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस तथा एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया।


रिपोर्टर