उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों का पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मान
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 05, 2026
- 116 views
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (IPS)* द्वारा *माह मई 2026* के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादित करने वाले थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
*यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सड़क सुरक्षा* को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *मोटरयान अधिनियम (एम.वी. एक्ट) के अंतर्गत सर्वाधिक चालानी कार्रवाई* करने वाले थानों का मूल्यांकन किया गया। इस क्रम में *थाना ब्यावरा शहर ने 240 चालान* की कार्रवाई के साथ जिले में *प्रथम स्थान* प्राप्त किया, जबकि *थाना नरसिंहगढ़ 200 चालान* की कार्रवाई के साथ *द्वितीय स्थान* पर रहा। वहीं छोटे थानों की श्रेणी में थाना *करनवास प्रथम* एवं थाना *तलेन द्वितीय स्थान* पर रहा।
इसी प्रकार सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु संचालित *पी.एम. राहत योजना के अंतर्गत सर्वाधिक प्री-अप्रूव्ड प्रकरण* तैयार कर घायलों को लाभान्वित कराने वाले थानों का भी सम्मान किया गया। इस श्रेणी में थाना *नरसिंहगढ़ प्रथम* एवं थाना *कुरावर द्वितीय* स्थान पर रहा।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने सम्मानित थाना प्रभारियों की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान न केवल उनके मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को जनहित एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों में इसी प्रकार सक्रियता, *संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता* के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
राजगढ़ पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे प्रोत्साहनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


रिपोर्टर