27 बिहार बटालियन एनसीसी के 36 कैडेट बने अग्निवीर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया हौसला
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 08, 2026
- 4 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- 27 बिहार बटालियन एनसीसी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने 36 कैडेटों को अग्निवीर के रूप में चयन हुआ।इस गौरवपूर्ण सफलता के उपलक्ष्य में बटालियन परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित कैडेटों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चयनित कैडेटों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। वक्ताओं ने एनसीसी प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और आत्मविश्वास का विकास करता है।
कार्यक्रम में सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आर.बी. शर्मा, सूबेदार सूरज सोरेन, सूबेदार एकदेव थापा, सीएचएम देवराज, हवलदार जगदीश, हवलदार नील प्रसाद गुरुंग, हवलदार अभय पाठक, सीएचएम राम किशोर कम, हवलदार देशपाल, हवलदार सुरेंद्र, हवलदार प्रभात कुमार तिवारी, हवलदार पवन, हवलदार वीरेंद्र सहित सिविल स्टाफ के हेड क्लर्क उमेश कुमार, संतोष कुमार झा, लक्ष्मण कुमार, धीरज कुमार, मिंटू कुमार, रघुनाथ चंदेल, गौरी शंकर, धर्मेंद्र, राम दहिन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में चयनित कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा के संकल्प के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 27 बिहार बटालियन एनसीसी की यह उपलब्धि पूरे गया जिले के लिए गर्व का विषय बन गई


रिपोर्टर