डीएम की अध्यक्षता में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक संपन्न


रोहतास। मंगलवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद का बैठक आहूत की गयी। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS), जिला माप एवं तौल पदाधिकारी, प्रबंधक जिला लीड बैंक एवं श्रीमती बिन्दु कुमारी नामित सदस्य सम्मिलित हुए।

इस बैठक में जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा उपभोक्ता मामलों से संबंधित विषयों की समीक्षा की गयी। उनके द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 में वर्णित सभी नियमों / दिशा निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करने का निदेश सभी विभागों एवं पदाधिकारियों को दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट