रोहतास को PMEGP में 177% लक्ष्य प्राप्ति पर दी बधाई


संवाददाता पारस नाथ दुबे। 


डेहरी रोहतास। बुधवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इंद्रपुरी क्षेत्र के जमुहारा में संचालित खादी प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई का दौरा किया। 2023 में PMEGP के तहत उद्यमी सुमन सौरभ द्वारा स्थापित यह इकाई गोबर आधारित पर्यावरण-अनुकूल पेंट बनाती है।


मंत्री ने उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया और उद्यमियों-लाभुकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वरोजगार योजनाएं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा दे रही हैं।


इसके बाद उन्होंने उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। PMEGP के तहत रोहतास जिले द्वारा 177% लक्ष्य प्राप्ति पर संतोष जताया और उद्योग महाप्रबंधक आशीष रंजन को बधाई दी। रोहतास जिला PMEGP में राज्य में प्रथम स्थान पर है।


इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक, स्थानीय उद्यमी और लाभुक मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट