ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF को बड़ी सफलता, 80 अपराधी गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 19, 2026
- 9 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई की है। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देशन और वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में RPF ने इस साल मई तक यात्री सामानों की चोरी में लिप्त कुल 80 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी का ब्यौरा:
CCTV फुटेज, मुखबिर तंत्र और प्रभावी निगरानी के दम पर RPF पोस्ट गया ने सबसे ज्यादा 47, डेहरी ऑन सोन ने 18, डीडीयू ने 08, सासाराम ने 03, रफीगंज ने 03 और जपला ने 01 अपराधी को चोरी की संपत्ति के साथ पकड़ा। यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि से 63% अधिक है। पकड़े गए कई अपराधी पहले भी कई मामलों में शामिल रहे हैं।
RPF की अपील:
वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि CCTV और मुखबिर तंत्र के जरिए ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। RPF ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सामान पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत रेल हेल्पलाइन 139 या नजदीकी RPF कर्मी को दें। रेल परिसर को सुरक्षित बनाने में यात्रियों का सहयोग जरूरी है।


रिपोर्टर