श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का पुण्य स्मृति दिवस
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 26, 2026
- 3 views
तलेन । श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का पुण्य स्मृति दिवस " विश्व आध्यात्मिक ज्ञान दिवस " के रूप में 25 जून 2026 सद्गुरुवार को स्थानीय ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र तलेन पर संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी (मम्मा) का 61वाँ पावन पुण्य स्मृति दिवस अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजित इस विशेष स्मृति कार्यक्रम में क्षेत्र के भाई-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । कार्यक्रम के मुख्य सत्र में आदरणीय ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी जी ने मातेश्वरी जी के दिव्य जीवन चरित्र और उनकी गौरवमयी जीवन कहानी पर गहरा प्रकाश डाला।
दीदी जी ने मम्मा को याद करते हुए कहा कि मातेश्वरी जी अपने आप में एक विलक्षण और विशेष व्यक्तित्व की धनी थीं। उनका पूरा जीवन ही ईश्वरीय मर्यादाओं और साधना का एक जीवंत उदाहरण था।हर घड़ी अंतिम घड़ी – मम्मा का अमर स्लोगन लक्ष्मी दीदी ने मम्मा के एक बेहद प्रेरणादायक स्लोगन "हर घड़ी अंतिम घड़ी" की महिमा करते हुए कहा कि मम्मा ने इस महावाक्य को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने जीवन के हर संकल्प और कर्म में पूरी तरह धारण किया था। इसी आंतरिक जगता और पवित्रता के बल पर उन्होंने भटकती हुई। अनेक मनुष्य आत्माओं को सच्चा आत्मज्ञान देकर जीवन जीने की दिव्य कला सिखाई। मम्मा आज भी संपूर्ण विश्व के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत हैं। इसके पश्चात, राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी जी , ब्रह्माकुमारी देव दीदी , सहित फौजी पत्रकार मानसिंह जी यादव , लक्ष्मी नारायण यादव , कैलाशमोहन यादव , चंद्र सिंह जी उस्ताद , चैतन्य स्वरूप माथुर , रमेश चावड़ा , हजारीलाल मालवीय टीचर ,अरुण अग्रवाल , हरिओम यादव एवं मातृशक्ति उपस्थित सभी भाई-बहनों ने मातेश्वरी जी के पावन चित्र के समक्ष गहरे योग अभ्यास (राजयोग) के साथ मातेश्वरी जी के निमित्त भोग लगाया गया तथा दीप जलाकर के अत्यंत श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में सभी को मम्मा के प्रिय महावाक्यों का प्रसाद (टोली) वितरित किया गया। इस दौरान पूरा परिसर मम्मा की मधुर यादों और रूहानी तरंगों से सराबोर नजर आया।


रिपोर्टर