कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड में आज से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 29, 2026
- 11 views
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा से चिकित्सा प्रभारी डॉ. रीता कुमारी ने अभियान का शुभारंभ किया
यह विशेष अभियान 2 जुलाई तक चलेगा, जिसमें पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कुदरा/कैमूर-- जिले के कुदरा प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान की शुरुआत चिकित्सा प्रभारी डॉ. रीता कुमारी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे चिकित्सा प्रभारी डॉ. रीता कुमारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना बेहद जरूरी है डॉ. रीता कुमारी, चिकित्सा प्रभारी, पीएचसी कुदरा स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो की दो बूंद दवा जरूर पिलाएं।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रह जाए अधिकारियों के अनुसार, अभियान की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। विभिन्न क्षेत्रों में पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं तथा मोबाइल और ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है कुदरा से शुरू हुआ यह पल्स पोलियो अभियान आगामी 2 जुलाई तक जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।


रिपोर्टर