अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौके पर मौत

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरा बस्ती के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेरिया गांव निवासी चंद्रभूषण सिंह उर्फ वकील सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित सिंह वाराणसी स्थित अपने निजी आवास से अपने पैतृक गांव भेरिया लौट रहे थे। इसी दौरान खजुरा बस्ती के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट