मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज 10 से 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पावर हाउसों से जुड़ी बिजली आपूर्ति मंगलवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए कनिय अभियंता रौनक कुमार कश्यप ने बताया कि 33 केवी/11 केवी शक्ति उपकेंद्र कर्मनाशा से जुड़े पावर हाउस कर्मनाशा, भेरिया और खजुरा में ब्रेकर सहित अन्य विद्युत उपकरणों का रखरखाव (मेंटेनेंस) किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उक्त पावर हाउसों से विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट