आर. एस. के. पब्लिक स्कूल में एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न, तीन जिलों के 300 कैडेट्स हुए शामिल


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी ओन सोन रोहतास।बस्तीपुर स्थित आर. एस. के. पब्लिक स्कूल में रविवार को एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। क्षेत्र में एनसीसी से संबद्ध पहले पब्लिक स्कूल के रूप में पहचान रखने वाले इस विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 


परीक्षा में भोजपुर, बक्सर एवं रोहतास जिलों के लगभग 300 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय परिसर में सुरक्षा और अनुशासन की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। 


42 बिहार बटालियन एनसीसी, सासाराम के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी और बुनियादी सुविधाओं के मामले में यह केंद्र अब तक के अन्य केंद्रों से उत्कृष्ट है। 


परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक एवं 38 बिहार बटालियन एनसीसी के कर्नल अजय कुमार ने कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास और करियर का मजबूत माध्यम है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, रक्षा सेवाओं और पुलिस विभाग में एनसीसी प्रमाणपत्र का विशेष महत्व है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट से ही उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी बनने का अवसर मिला।


विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह एवं संयुक्त निदेशक गिन्नी सिंह ने सभी कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय को इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए केंद्र के रूप में चुना जाना गर्व की बात है। 


इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर. एन. सिंह, सीटीओ अरुण कुमार बादल तथा शारीरिक शिक्षक हरि ओम कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सफल आयोजन के लिए कैडेट्स और अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट