सासाराम को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति- विधायक सनेहलता


रोहतास ।सासाराम शहर में लंबे समय से बनी हुई ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय विधायक सनेहलता कुशवाहा ने दावा किया है कि शहर के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान के तहत यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है।

उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के विभिन्न बिंदुओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य शहर में यातायात का बेहतर प्रबंधन करना, जाम की समस्या को कम करना और आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

विधायक ने विश्वास जताया कि योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद सासाराम की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा और शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट