शटडाउन के वाबजूद करंट लगने से बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल


रोहतास।चेनारी नगरपंचायत चेनारी के पंजाब नेशनल बैंक मल्हीपुर के समीप शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब एक बिजली मिस्त्री को करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल बिजली मिस्त्री की पहचान मल्हीपुर गांव निवासी शंकर चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार चौधरी के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीच बजार में पीएनबी मल्हीपुर के समीप एक पोल पर बिजली मिस्त्री द्वारा लाइन में आई खराबी को ठीक किया जा रहा था और पावर हाउस द्वारा शटडाउन भी लिया गया था। तभी आई अचानक करंट से बिजली मिस्त्री को जोरदार झटका लगा और वे पोल से जा गिरा। बिजली मिस्त्री की हालात गंभीर बताई जा रही है लेकिन खतरे से बाहर है और चेनारी के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। विधुत विभाग के कनीय अभियंता सहित अन्य बिजली मिस्त्री मौजूद है। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल गर्म है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और लोगों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट