अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने इश्तहार वारंटी के घर चिपकाया न्यायालय का इश्तहार


संवाददाता पारस नाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने फरार इश्तहार वारंटी के विरुद्ध कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि माननीय न्यायालय, एसडीजेएम सिविल कोर्ट, डेहरी के आदेशानुसार इश्तहार वारंटी गौरी शंकर उर्फ माना, पिता–स्व. जगा सिंह, ग्राम–चांदी, थाना–अकोढ़ीगोला, जिला–रोहतास के आवास पर विधिवत इश्तहार चिपकाया गया।


थाना अध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित वारंटी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यदि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


रोहतास पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि फरार वारंटियों की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना अथवा पुलिस को सूचित करें, ताकि उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट