रुद्रपुरा पहुंचे राजद नेता गुड्डू चंद्रवंशी, मृतक विकास के परिजनों को दिया ढांढस
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 13, 2026
- 5 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। जिले के डेहरी ओन सोन प्रखंड क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव में राष्ट्रीय जनता दल के नेता गुड्डू चंद्रवंशी पहुंचे। उन्होंने 6 जुलाई को पश्चिम सोन नहर की हाईडल नहर से बरामद 27 वर्षीय विकास कुमार के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।
गुड्डू चंद्रवंशी ने मृतक की मां और परिवारजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने रोहतास के पुलिस अधीक्षक से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
परिजनों के अनुसार 4 जुलाई की रात विकास को किसी ने फोन कर घर से बुलाया था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। शव पर मारपीट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर राजद नेता धनंजय यादव सहित कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। परिजनों ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


रिपोर्टर