11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम


कैमूर----- जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत खानेठी गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय हरिशंकर मिश्रा, पिता कैलाश मिश्रा, की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरिशंकर मिश्रा अपने गांव के पूरब स्थित बधार में गए थे। इसी दौरान पहले से टूटी हुई 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोनहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टूटी हुई बिजली लाइन को समय रहते ठीक कर दिया गया होता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बिजली विभाग की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट