प्यार परवान टूटी धर्म की दीवार मुमीना खातून बनीं विकास गुप्ता की दुल्हन

अखिल भारतीय समाचार टीम 

कैमूर--- जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसकी चर्चा इलाके में हो रही है। यहां दो अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले प्रेमी जोड़े ने आपसी सहमति से शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया है।

मामला कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के करवंदिया गांव का है, जहां की रहने वाली मुमीना खातून और विकास गुप्ता ने एक-दूसरे को जीवनसाथी चुनते हुए कोर्ट मैरिज कर ली।

बताया जा रहा है कि शादी के फैसले के बाद लड़की के परिवार की ओर से कथित तौर पर धमकी दिए जाने की बात सामने आई। इसके बाद इस प्रेमी जोड़े को विश्व हिंदू परिषद का सहयोग मिला।

विश्व हिंदू परिषद के दक्षिण बिहार प्रांत सह मंत्री विकास कुमार, कैमूर के विश्व हिंदू परिषद के नेता अमित ट्विंकल और अरविंद आर्य ने आगे आकर जोड़े को सहयोग प्रदान किया और परिवार की मदद की।

इस पूरे मामले में प्रेमी जोड़े का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी और आपसी सहमति से शादी की है।

फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वाक्या ने एक बार पुनः दिखा दिया की प्यार में कोई भी दीवार ढह जाती है उसे रोक नहीं पाती।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट