डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, बोर्ड बैठक में कई योजनाओं को मंजूरी


संवाददाता पारसनाथ दुबे 


डेहरी रोहतास।डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।


बैठक की जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद *शशि कुमारी* ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं।



 सफाई संबंधी उपकरणों एवं उपस्करों की मरम्मत और आवश्यक नए उपकरणों की खरीद

- खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के साथ नई लाइटों की खरीद 

- : नगर परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण सहित आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनान

- पिछले प्रस्ताव गत 1 जुलाई को सशक्त समिति द्वारा लिए गए निर्णयों एवं प्रस्तावित योजनाओं को पूर्ण करने पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसे बोर्ड के अधिकांश सदस्यों ने स्वीकृति दी


मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बोर्ड की स्वीकृति के बाद संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी, जिससे नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट