प्रशासन ने 1.317 किलोग्राम गांजा के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार

स्थल पर शासन व्यवस्था के प्रतिभूति प्रखंड विकास पदाधिकारी कुदरा रही उपस्थित, विधिसम्मत मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर, अग्रिम कार्रवाई जारी 

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिले के कुदरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुसौली गोला से करीब 1.317 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुदरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुसौली गोला क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की बिक्री और तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बिहारी राम, पिता स्वर्गीय मल्लू राम, निवासी ग्राम घंटाव, को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 1.317 किलोग्राम गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासनिक व्यवस्था के प्रतिभूत प्रखंड विकास पदाधिकारी शांभवी श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित हो अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को कुदरा थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था, और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कुदरा थाना पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट