आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने मोबाइल चोरी कर भाग रहे शातिर चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल बरामद*।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 20, 2026
- 15 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट डेहरी ऑन सोन ने गश्त के दौरान प्लेटफार्म पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया है।
रोहतास । नौ ौौको प्रभारी निरीक्षक राज किशोर कच्छवाहा के निर्देशन में उप निरीक्षक अमरजीत दास, प्रधान आरक्षी एस.ए. सिद्दीकी एवं आरक्षी नागेंद्र कुमार रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन क्षेत्र में गश्त, चेकिंग एवं आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान सभी गाड़ियों को सुरक्षित पास करवाते समय प्लेटफार्म संख्या 04/05 के पूर्वी छोर पर KM संख्या 554/26 के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागता हुआ दिखाई दिया।
जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद Vivo कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये है।
गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम छोटू नट उर्फ मालिक, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता कौशल नट, निवासी भुइयां टोला, केसो मार्केट, थाना बारुण, जिला औरंगाबाद, बिहार बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उक्त मोबाइल उसने प्लेटफार्म पर एक महिला यात्री के पास से चोरी किया था।
RPF ने मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जप्त मोबाइल के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द कर दिया। रेल थाना में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
RPF की इस कार्रवाई से स्टेशन पर यात्रियों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।


रिपोर्टर