जमीनी विवाद में तनाव, चार लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 20, 2026
- 17 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के ग्राम जतन बिगहा में जमीनी विवाद को लेकर उत्पन्न तनाव एवं संभावित विधि-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जतन बिगहा निवासी विनोद सिंह (पिता– इंद्रजीत सिंह), अजय कुमार (पिता– स्वर्गीय रामजी सिंह), अनिल कुमार तथा संजय कुमार (दोनों पिता– स्वर्गीय रामजी सिंह) को 120/170 के तहत कार्रवाई के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी, डेहरी के समक्ष भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आमजन से आपसी विवादों का समाधान कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से करने की अपील की है।


रिपोर्टर