डीएम एसपी डीडीसी सीएस ने बांटे सौ टीबी मरीजों को पोषण बाक्स


रोहतास। मॉडल सदर अस्पताल सासाराम के प्रांगण में 100 दिवस टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक,रौशन कुमार,उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय एवं सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन के संयुक्त नेतृत्व में 500 टीबी से ग्रसित मरीजों के बीच पौष्टिक आहार युक्त फूड बास्केट का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए न केवल नियमित दवाओं की आवश्यकता है,बल्कि बेहतर पोषण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया कि निक्षय मित्र पहल और 100 दिवसीय विशेष अभियान के माध्यम से जिले के प्रत्येक टीबी मरीज को हरसंभव सहायता और पोषण सहायता दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त ने भी मरीजों से समय पर दवा खाने और पोष्टिक आहार लेने की अपील की।

अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए अन्य सक्षम लोगों से भी आगे आकर टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की। इस अवसर पर मॉडल सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आसीत रंजन, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0बी०के० पुष्कर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजय कुमार सिंह तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी मरीज उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट