मध्य विद्यालय के प्रध्यानाध्यापक वायरल विडियो में निलंबित जांच जारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 28, 2026
- 51 views
रोहतास | जिले के तिलौथू के चंदनपुरा मध्य विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर के अंदर शिक्षकों के बीच कथित मारपीट, गाली-गलौज और हंगामे का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो में पीले रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति को विद्यालय के प्रधानाध्यापक बताया जा रहा है। वहीं, कुछ शिक्षक और महिला शिक्षिकाएं बीच-बचाव करती भी नजर आ रही हैं।वीडियो में एक शिक्षक द्वारा प्रधानाध्यापक पर शराब पीकर विद्यालय आने का आरोप भी लगाया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि हुई है।बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक शिक्षक का शर्ट भी फट गया। विवाद किस कारण से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जिसमें तिलौथू के चंदनपुरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार को उनके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बिहार सरकारी सेवा (वर्गीकरण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत यह कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, नोखा निर्धारित किया गया है। मामले की विभागीय जांच के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), रोहतास को जांच पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, तिलौथू को उपस्थापन पदाधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट एक माह के भीतर सौंपने का निर्देश दिया गया है।


रिपोर्टर