बाइक और डंपर की टक्कर में युवक की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 03, 2026
- 4 views
रोहतास। जिले के तिलौथू थाना मोड़ के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए,प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तिलौथू थाना मोड़ के पास एक बाइक और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई ,मृतक की पहचान तिलौथू प्रखंड के पड़रिया गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तिलौथू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं,फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुआ। मृतक का नाम और अन्य आधिकारिक जानकारी पुलिस की ओर से पुष्टि होने के बाद स्पष्ट होगी।


रिपोर्टर