दिवंगत ईओ को शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 03, 2026
- 4 views
रोहतास। नगर पंचायत रोहतास के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय डॉ. बिमल कुमार जी की अपराधियों द्वारा 01.08.2026 को की गई जघन्य हत्या के विरोध में सोमवार दोपहर 01:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा की अध्यक्षता मुख्य पार्षद श्रीमती सुम्बुल आरा ने की। इस अवसर पर सभी वार्ड पार्षदगण एवं नगर पंचायत के कार्यालय कर्मी समेत भाजपा नेता विशाल देव, संजय यादव एवं अन्य मौजूद रहे। सभा में स्वर्गीय डॉ. बिमल कुमार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा ने कहा कि डॉ. बिमल कुमार जी की हत्या अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पार्षदों ने भी एक स्वर में कहा कि इस तरह की घटना से लोकतंत्र और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठता है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत डॉ. बिमल कुमार जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।


रिपोर्टर