डेहरी से शुरू हुआ 'ज्ञान दीप पुस्तक यात्रा अभियान', किताबों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प


संवाददाता पारस नाथदुबे


डेहरी रोहतास।शनिवार को रामकृष्ण आश्रम में न्यायादीप फाउंडेशन के बैनर तले 'ज्ञान दीप पुस्तक यात्रा अभियान' की शुरुआत हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. शंभू शरण सिंह ने की।

अभियान के संयोजक संतोष उपाध्याय ने बताया कि तय अंतराल पर पुस्तकों के साथ गांव-मोहल्लों में जाकर लोगों को उनकी पसंद की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें आंबेडकर, गांधी, प्रेमचंद, दिनकर, टॉल्सटॉय, ऑरवेल जैसे लेखकों की पुस्तकें शामिल होंगी।


वक्ताओं ने कहा कि मोबाइल के युग में पढ़ने की संस्कृति को बचाना जरूरी है। पुस्तक दान की परंपरा को फिर से शुरू करने और अभियान को गांवों तक ले जाने पर जोर दिया गया।


डॉ. दिग्विजय सिंह, उमाशंकर पांडेय, बलराम मिश्रा, इरफान अहमद फातमी समेत कई गणमान्य लोगों ने सहयोग का संकल्प लिया। दिल्ली, पटना, बनारस, गुजरात से भी शुभकामना संदेश पहुंचे।


अंत में डेहरी से शुरू होकर इस अभियान को बिहार के अन्य जिलों तक विस्तार देने का निर्णय लिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट