एसडीएम एवं डीएसपी ने तृतीय सोमवारी को पनियारी घाट का किए निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 17, 2026
- 3 views
रोहतास।सावन के तृतीय सोमवार पर पनियारी घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
सासाराम। सावन के तृतीय सोमवार को पनियारी घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी एवं एसडीपीओ-1 द्वारा सोमवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रशासन की ओर से सावन सोमवार के अवसर पर पनियारी घाट क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।


रिपोर्टर