अकोढ़ीगोला में जनगणना DCHB कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, समयबद्ध निपटारे के निर्देश


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।जनगणना विभाग, पटना से आए रोहतास जिला नोडल पदाधिकारी राधेश्याम कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अकोढ़ीगोला प्रखंड कार्यालय में जनगणना DCHB से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में जनगणना से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, अभिलेखों एवं एकत्रित आंकड़ों की बारीकी से समीक्षा की गई। नोडल पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना का कार्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए।


इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन सहित प्रखंड के अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से समन्वय बनाकर कार्य को समयबद्ध तरीके से निपटाने पर बल दिया।


बैठक में DCHB के आंकड़ों को अपडेट करने, गांववार सूचनाओं के सत्यापन और रिपोर्ट को जल्द मुख्यालय भेजने पर भी चर्चा हुई।

फोटो।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट